Aug 31, 2026

माँ

सच है कि माँ
कभी छोड़कर
जाती नहीं

जाती है तो
आँसुओं में
रह जाती है

जब तक दुख
बचा है मुझमें
कविता बची है
माँ है

--- पंकज चतुर्वेदी

No comments:

Post a Comment