अभी कल तक
गालियॉं देती तुम्हें
हताश खेतिहर,
अभी कल तक
धूल में नहाते थे
गोरैयों के झुंड,
अभी कल तक
पथराई हुई थी
धनहर खेतों की माटी,
अभी कल तक
धरती की कोख में
दुबके पेड़ थे मेंढक,
अभी कल तक
उदास और बदरंग था आसमान!
और आज
ऊपर-ही-ऊपर तन गए हैं
तम्हारे तंबू,
और आज
छमका रही है पावस रानी
बूँदा-बूँदियों की अपनी पायल,
और आज
चालू हो गई है
झींगुरो की शहनाई अविराम,
और आज
ज़ोरों से कूक पड़े
नाचते थिरकते मोर,
और आज
आ गई वापस जान
दूब की झुलसी शिराओं के अंदर,
और आज विदा हुआ चुपचाप ग्रीष्म
समेटकर अपने लाव-लश्कर।
--- नागार्जुन
About Me
- Yayaver
- दो लम्हे का जीवन है, एक क्षण उन्माद का, एक क्षण आह्लाद का, बस इतना ही जियूँगा!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
What Teachers Make, or Objection Overruled, or If things don't work out, you can always go to law school By Taylor Mali www.taylormali.com ...
-
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है (ऐ वतन,) करता नहीं क्यूँ दूसर कुछ बातचीत, देखता हूँ मैं जि...
-
If none heeds your cry to march together, just walk alone, no if or whether. If they answer not to thy call walk alone, If they are afraid ...
-
जब जब दर्द का बादल छाया जब गम का साया लैहराया जब आँसू पलकों तक आया जब ये तन्हा दिल घबराया हमने दिल को ये समझाया दिल आखिर तू क्यों रोता ...
-
दुनिया मैं बादशाह है सो है वोह भी आदमी और मुफलिस ओ गदा है सो है वोह भी आदमी जार दर बे नवा है सो है वोह भी आदमी नेमत जो खा रहा है सो है वोह भ...
-
18 Talk to my inner lover, and I say, why such rush? We sense that there is some sort of spirit that loves birds and animals and the ants -...
-
I call on you I clasp your hands I kiss the ground under your feet And I say: I offer my life for yours I give you the light of my eyes ...
-
All forms appearing in the vast three thousand worlds I offer as the supreme mudra of body Please grant the siddhi of unchanging form ...
-
वो लोग बहुत खुश-किस्मत थे जो इश्क़ को काम समझते थे या काम से आशिकी करते थे हम जीते जी मसरूफ रहे कुछ इश्क़ किया, कुछ काम किया काम इश्क के आड...
-
जाने किसकी तलाश उनकी आँखों मे थी, आरज़ू के मुसाफिर भटकते रहे, जितने भी वो चले उतने ही बिछ गए राह में फासले, ख्वाब मंजिलें थे और मंजिलें ख्...

0 comments:
Post a Comment