Jun 27, 2021

हम होंगे कामयाब

होंगे कामयाब, होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन
हो, हो,
मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन

होगी शान्ति चारों ओर
होगी शान्ति चारों ओर
होगी शान्ति चारों ओर एक दिन
हो, हो,
मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
होगी शान्ति चारों ओर एक दिन

हम चलेंगे साथ साथ
डाले हाथों में हाथ
हम चलेंगे साथ साथ एक दिन
हो, हो,
मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
हम चलेंगे साथ साथ एक दिन

नहीं डर किसी का आज
नहीं भय किसी का आज
नहीं डर किसी का आज के दिन
हो, हो,
मन में है विश्वास
पूरा है विश्वास
नहीं डर किसी का आज के दिन

 --- Charles Albert Tindley (We Shall Overcome का गिरिजा कुमार माथुर द्वारा किया गया हिंदी भावानुवाद)

4 comments:

अनीता सैनी said...

जी नमस्ते ,
आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल बुधवार (३०-0६-२०२१) को
'जी करता है किसी से मिल करके देखें'(चर्चा अंक- ४१११)
पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है।
सादर

Rohitas Ghorela said...

बहुत खूब
स्कूल के दिनों में गाया करते थे इसे।

पुलिस के सिपाही से by पाश
ब्लॉग अच्छा लगे तो फॉलो जरुर करना ताकि आपको नई पोस्ट की जानकारी मिलती रहे.

मन की वीणा said...

सुंदर! हर बोल अंतर तक बसा है पढ़कर बहुत अच्छा लगा।

Anuradha chauhan said...

बहुत सुंदर प्रस्तुति