बेनकाब चेहरे हैं, दाग बड़े गहरे हैं टूटता तिलिस्म आज सच से भय खाता हूं गीत नहीं गाता हूं लगी कुछ ऐसी नज़र बिखरा शीशे सा शहर अपनों के मेले में मीत नहीं पाता हूं गीत नहीं गाता हूं
पीठ मे छुरी सा चांद, राहू गया रेखा फांद मुक्ति के क्षणों में बार बार बंध जाता हूं गीत नहीं गाता हूं
दूसरी अनुभूति
गीत नया गाता हूं टूटे हुए तारों से फूटे वासंती स्वर पत्थर की छाती मे उग आया नव अंकुर झरे सब पीले पात कोयल की कुहुक रात प्राची में अरुणिमा की रेख देख पता हूं गीत नया गाता हूं
टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी अन्तर की चीर व्यथा पलकों पर ठिठकी हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं गीत नया गाता हूं
इन गलियों से बेदाग़ गुज़र जाता तो अच्छा था और अगर दाग़ ही लगना था तो फिर कपड़ों पर मासूम रक्त के छींटे नहीं आत्मा पर किसी बहुत बड़े प्यार का ज़ख़्म होता जो कभी न भरता |
अन्धेरे में सबसे बड़ी दिक़्क़त यह थी कि वह क़िताब पढ़ना नामुमकिन बना देता था । पता नहीं शरारतन ऐसा करता था या क़िताब से डरता था उसके मन में शायद यह संशय होगा कि क़िताब के भीतर कोई रोशनी कहीं न कहीं छिपी हो सकती है । हालाँकि सारी क़िताबों के बारे में ऐसा सोचना एक क़िस्म का बेहूदा सरलीकरण था । ऐसी क़िताबों की संख्या भी दुनिया में कम नहीं , जो अन्धेरा पैदा करती थीं और उसे रोशनी कहती थीं । रोशनी के पास कई विकल्प थे ज़रूरत पड़ने पर जिनका कोई भी इस्तेमाल कर सकता था ज़रूरत के हिसाब से कभी भी उसको कम या ज़्यादा किया जा सकता था ज़रूरत के मुताबिक परदों को खींच कर या एक छोटा-सा बटन दबा कर उसे अन्धेरे में भी बदला जा सकता था एक रोशनी कभी कभी बहुत दूर से चली आती थी हमारे पास एक रोशनी कहीं भीतर से, कहीं बहुत भीतर से आती थी और दिमाग को एकाएक रोशन कर जाती थी । एक शायर दोस्त रोशनी पर भी शक करता था कहता था, उसे रेशा-रेशा उधेड़ कर देखो रोशनी किस जगह से काली है । अधिक रोशनी का भी चकाचैंध करता अन्धेरा था । अन्धेरे से सिर्फ़ अन्धेरा पैदा होता है यह सोचना ग़लत था लेकिन अन्धेरे के अनेक चेहरे थे पाँवर-हाउस की किसी ग्रिड के अचानक बिगड़ जाने पर कई दिनों तक अंधकार में डूबा रहा देश का एक बड़ा हिस्सा । लेकिन इससे भी बड़ा अन्धेरा था जो सत्ता की राजनीतिक ज़िद से पैदा होता था या किसी विश्वशक्ति के आगे घुटने टेक देने वाले ग़ुलाम दिमाग़ों से ! एक बौद्धिक अँधकार मौका लगते ही सारे देश को हिंसक उन्माद में झोंक देता था । अन्धेरे से जब बहुत सारे लोग डर जाते थे और उसे अपनी नियति मान लेते थे कुछ ज़िद्दी लोग हमेशा बच रहते थे समाज में जो कहते थे कि अन्धेरे समय में अन्धेरे के बारे में गाना ही रोशनी के बारे में गाना है । वो अन्धेरे समय में अन्धेरे के गीत गाते थे । अन्धेरे के लिए यही सबसे बड़ा ख़तरा था ।
Our Father who art in heaven Stay there And we'll stay here on earth Which is sometimes so pretty With its mysteries of New York And its mysteries of Paris At least as good as that of the Trinity With its little canal at Ourcq Its great wall of China Its river at Morlaix Its candy canes With its Pacific Ocean And its two basins in the Tuileries With its good children and bad people With all the wonders of the world Which are here Simply on the earth Offered to everyone Strewn about Wondering at the wonder of themselves And daring not avow it As a naked pretty girl dares not show herself With the world's outrageous misfortunes Which are legion With legionaries With torturers With the masters of this world The masters with their priests their traitors and their troops With the seasons With the years With the pretty girls and with the old bastards With the straw of misery rotting in the steel of cannons.”
यह है मंदिर का शैदाई और यह है मस्जिद का दिलदारा इसे है स्वर्ग का लालच तो यह जन्नत का मतवाला इधर भी राह में चक्कर, इधर भी राह में चक्कर इधर काशी में है पत्थर,उधर काबे में है पत्थर इधर पत्थर का पूजन है , उधर पत्थर को बोसा है समझ में कुछ नहीं आता के माजरा क्या है इधर पंडित अकड़ते हैं के वो काशी में रहता है उधर हैं शेख जी नादान के वो काबे में रहता है यानी जैसे मस्ज़िद भीतर अल्लाह बंद और इश्वर कैद शिवालय में स्वर्ग में कब्ज़ा पंडित जी का जन्नत अल्लाह वालन में राम की पढ़ गयी खींचा तानी राम पढ़े जंजालन में अरे बहुत कठिन है डगर पनघट की
The sun is rising On a Saturday The day is breaking From the distance Poor folk from all around Await for the sun's ray Off to Belgrade, off to Belgrade By a Krstich bus, by a Krstich bus The people are ready to leave Eager to set on a journey But luck they have not I'm unfortunate I was born that way I sing to sing my pain away Dear mother, how I wish That all this was only a dream. If these little roses Could hear the pain of my heart They would shed a tear or two To soothe my sorrow. They would shed a tear or two To soothe my sorrow.
The song "Ko to tamo peva" (Who’s Singin' Over There?) holds significant cultural and historical value, especially in the context of Yugoslavia during the early 1940s. It is both a folk song and a key musical element in the acclaimed Yugoslav film of the same name, which depicts a journey made by a diverse group of passengers on the eve of Yugoslavia's invasion during World War II.
वो तो देवयानी का ही मर्तबा था, कि सह लिया सांच की आंच, वरना बहुत लंबी नाक थी ययाति की।
नाक में नासूर है और नाक की फुफकार है, नाक विद्रोही की भी शमशीर है, तलवार है।
जज़्बात कुछ ऐसा, कि बस सातों समंदर पार है, ये सर नहीं गुंबद है कोई, पीसा की मीनार है।
और ये गिरे तो आदमीयत का मकीदा गिर पड़ेगा, ये गिरा तो बलंदियों का पेंदा गिर पड़ेगा, ये गिरा तो मोहब्बत का घरौंदा गिर पड़ेगा, इश्क और हुश्न का दोनों की दीदा गिर पड़ेगा।
इसलिए रहता हूं जिंदा वरना कबका मर चुका हूं, मैं सिर्फ काशी में ही नहीं
रूमान में भी बिक चुका हूं।
हर जगह ऐसी ही जिल्लत, हर जगह ऐसी ही जहालत, हर जगह पर है पुलिस, और हर जगह है अदालत।
हर जगह पर है पुरोहित, हर जगह नरमेध है, हर जगह कमजोर मारा जा रहा है, खेद है।
सूलियां ही हर जगह हैं, निज़ामों की निशान, हर जगह पर फांसियां लटकाये जाते हैं गुलाम।
हर जगह औरतों को मारा-पीटा जा रहा है, जिंदा जलाया जा रहा है, खोदा-गाड़ा जा रहा है।
हर जगह पर खून है और हर जगह आंसू बिछे हैं, ये कलम है, सरहदों के पार भी नगमे लिखे हैं।
आपको बतलाऊं मैं इतिहास की शुरुआत को, और किसलिए बारात दरवाजे पर आई रात को, और ले गई दुल्हन उठाकर और मंडप को गिराकर, एक दुल्हन के लिए आये कई दूल्हे मिलाकर।
और जंग कुछ ऐसा मचाया कि तंग दुनिया हो गई, और मरने वाले की चिता पर जिंदा औरत सो गई।
और तब बजे घडि़याल, पड़े शंख-घंटे घनघनाये, फौजों ने भोंपू बजाये, पुलिस भी तुरही बजाये। मंत्रोच्चारण यूं हुआ कि मंगल में औरत रचती हो, जीते जी जलती रहे जिस भी औरत के पति हो।
तब बने बाज़ार और बाज़ार में सामान आये, और बाद में सामान की गिनती में खुल्ला बिकते थे गुलाम, सीरिया और काहिरा में पट्टा होते थे गुलाम, वेतलहम-येरूशलम में गिरवी होते थे गुलाम, रोम में और कापुआ में रेहन होते थे गुलाम, मंचूरिया-शंघाई में नीलाम होते थे गुलाम, मगध-कोशल-काशी में बेनामी होते थे गुलाम, और सारी दुनिया में किराए पर उठते गुलाम, पर वाह रे मेरा जमाना और वाह रे भगवा हुकूमत! अब सरे बाजार में ख़ैरात बंटते हैं गुलाम।
I wish the night was short, like my hair, And that it was bright, like my heart, And I could tie the distance between us with my life. These tears are nothing but drops from my eyes, And now I'm being rusted by them.
Yet the night is long, like my thoughts, And horrifying, like my dreams, And the distance as endless as my longing. The sun is drunk, on the other side of the long pass where I came from, Embraced by the night.
My hair has grayed, But the night has remained dark. Half of my hair is gone, But the night is as thick as before.
1. I grant you refuge in invocation and prayer. I bless the neighborhood and the minaret to guard them from the rocket
from the moment it is a general’s command until it becomes a raid.
I grant you and the little ones refuge, the little ones who change the rocket’s course before it lands with their smiles.
2. I grant you and the little ones refuge, the little ones now asleep like chicks in a nest.
They don’t walk in their sleep toward dreams. They know death lurks outside the house.
Their mothers’ tears are now doves following them, trailing behind every coffin.
3. I grant the father refuge, the little ones’ father who holds the house upright when it tilts after the bombs. He implores the moment of death: “Have mercy. Spare me a little while. For their sake, I’ve learned to love my life. Grant them a death as beautiful as they are.”
4. I grant you refuge from hurt and death, refuge in the glory of our siege, here in the belly of the whale.
Our streets exalt God with every bomb. They pray for the mosques and the houses. And every time the bombing begins in the North, our supplications rise in the South.
5. I grant you refuge from hurt and suffering.
With words of sacred scripture I shield the oranges from the sting of phosphorous and the shades of cloud from the smog.
I grant you refuge in knowing that the dust will clear, and they who fell in love and died together will one day laugh.
A poet sits in a coffee shop, writing. The old lady thinks he is writing a letter to his mother, the young woman thinks he is writing a letter to his girlfriend, the child thinks he is drawing, the businessman thinks he is considering a deal, the tourist thinks he is writing a postcard, the employee thinks he is calculating his debts. The secret policeman walks, slowly, towards him.
Oh rascal children of gaza, You who constantly disturbed me
with your screams under my window, You who filled every morning
with rush and chaos, You who broke my vase
and stole the lonely flower on my balcony. Come back – and scream as you want and break all the vases. Steal all the flowers, Come back, Just come back…
When I left, I left my childhood in the drawer and on the kitchen table. I left my toy horse in its plastic bag.
I left without looking at the clock
I forget whether it was noon or evening.
Our horse spent the night alone,
no water, no grains for dinner.
It must have thought we'd left to cook a meal
for late guests or to
for late guests or make a cake for my sister's tenth birthday.
I walked with my sister towards our road with no end point. We sang a birthday song. The hovering warplanes echoed across the heaven.
My tired parents strolled behind, my father clutching to his chest the keys to our house and to the stable.
We arrived at a rescue station. News of ceaseless strikes roared on the radio. I hated death, but I hated life, too, when we had to walk to our prolonged death, reciting our never-ending ode.
As you prepare your breakfast, think of others (do not forget the pigeon’s food). As you conduct your wars, think of others (do not forget those who seek peace). As you pay your water bill, think of others (those who are nursed by clouds). As you return home, to your home, think of others (do not forget the people of the camps). As you sleep and count the stars, think of others (those who have nowhere to sleep). As you liberate yourself in metaphor, think of others (those who have lost the right to speak). As you think of others far away, think of yourself (say: “If only I were a candle in the dark”).
We deserve a better death. Our bodies are disfigured and twisted, embroidered with bullets and shrapnel. Our names are pronounced incorrectly on the radio and TV Our photos, plastered onto the walls of our buildings, fade and grow pale. The inscriptions on our gravestones disappear, covered in the feces of birds and reptiles. No one waters the trees that give shade to our graves. The blazing sun has overwhelmed our rotting bodies.
मेरे जीवन में एक ऐसा वक़्त आ गया है जब खोने को कुछ भी नहीं है मेरे पास— दिन, दोस्ती, रवैया, राजनीति, गपशप, घास और स्त्री हालाँकि वह बैठी हुई है मेरे पास कई साल से क्षमाप्रार्थी हूँ मैं काल से मैं जिसके सामने निहत्था हूँ निसंग हूँ— मुझे न किसी ने प्रस्तावित किया है न पेश। मंच पर खड़े होकर कुछ बेवक़ूफ़ चीख़ रहे हैं कवि से आशा करता है सारा देश। मूर्खों! देश को खोकर ही मैंने प्राप्त की थी यह कविता जो किसी की भी हो सकती है जिसके जीवन में वह वक़्त आ गया हो जब कुछ भी नहीं हो उसके पास खोने को। जो न उम्मीद करता हो न अपने से छल जो न करता हो प्रश्न न ढूँढ़ता हो हल। हल ढूँढ़ने का काम कवियों ने ऊबकर सौंप दिया है गणितज्ञ पर और उसने राजनीति पर। कहाँ है तुम्हारा घर? अपना देश खोकर कई देश लाँघ पहाड़ से उतरती हुई चिड़ियों का झुंड यह पूछता हुआ ऊपर-ऊपर गुज़र जाता है : कहाँ है तुम्हारा घर? दफ़्तर में, होटल में, समाचार-पत्र में, सिनेमा में, स्त्री के साथ खाट में? नावें कई यात्रियों को उतारकर वेश्याओं की तरह थकी पड़ी हैं घाट में।
मुझे दुख नहीं मैं किसी का नहीं हुआ। दुख है कि मैंने सारा समय हरेक का होने की कोशिश की। प्रेम किया। प्रेम करते हुए एक स्त्री के कहने पर भविष्य की खोज की और एक दिन सब कुछ पा लेने की सरहद पर दिखा एक द्वार: एक ड्राइंगरूम। भविष्य वर्तमान के लाउंज की तरह कहीं जाकर खुल जाता है।
रुको, कोई आता है सुनाई पड़ती है किसी के पैरों की चाप। कोई मेरे जूतों का माप लेने आ रहा है।
मेरे तलुए घिस गए हैं और फीतों की चाबुक हिला-हिला मैंने आस-पास की भीड़ को खदेड़ दिया है, भगा दिया है। औरों के साथ दग़ा करती है स्त्री मेरे साथ मैंने दग़ा किया है। पछतावा नहीं; यह एक क़ानून था जिसमें से होकर मुझे आना था। असल में यह एक बहाना था एक दिन अयोध्या से जाने का मैं अपने कारख़ाने का एक मज़दूर भी हो सकता था मैं अपना अफ़सोस ढो सकता था बाज़ार में लाने को बेचैन हो सकता था कविता सुनाने को फिर से एक बार इसे और उसे और उसे पाने को
लेकिन एक बार उड़ जाने के बाद इच्छाएँ लौटकर नहीं आतीं किसी और जगह पर घोंसले बनाती हैं विधवाएँ बुड़बुड़ाती हैं रँडापे पर तरस खाती हैं बुढ़ापे पर नौजवान स्त्रियाँ गली में ताक़-झाँक करती हैं चेचक और हैजे से मरती हैं बस्तियाँ कैंसर से हस्तियाँ वकील रक्तचाप से कोई नहीं मरता अपने-पाप से धुँआ उठ रहा है कई माह से। दिन चला जाता है मारकर छलाँग एक ख़रगोश-सा। बंद होने वाली दुकानों के दिल में रह जाता है कुछ-कुछ अफ़सोस-सा।
'रात भर चलती हैं रेलें ट्रक ढोते हैं माल रात भर कारख़ाने चलते हैं कामगार रहते हैं बेहोश होशमंद करवटें बदलते हैं रात भर अपराधी सोते हैं अपराधों का कोई सम्बन्ध अब अँधेरे से नहीं रहा सुबह सभी दफ़्तर खुलते हैं अपराध के'
मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नहीं है खेल प्रिये मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नहीं है खेल प्रिये तुम MA फर्स्ट डिविजन हो, मैं हुआ मेट्रिक फेल प्रिये मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नहीं है खेल प्रिये
तुम फौजी अफसर की बेटी, मैं तो किसान का बेटा हूं तुम रबड़ी खीर मलाई हो, मैं तो सत्तू सपरेटा हूं तुम AC घर में रहती हो, मैं पेड़ के नीचे लेटा हूं तुम नई मारुती लगती हो, मैं स्कूटर लम्ब्रेटा हूं
इस कदर अगर हम छुप छुप कर, आपस में प्यार बढ़ाएंगे तो एक रोज तेरे डेडी, अमरीश पुरी बन जाएंगे सब हड्डी पसली तोड़ मुझे वो भिजवा देंगे जेल प्रिये मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नहीं है खेल प्रिये
तुम अरब देश की घोड़ी हो, मैं हूं गदहे की नाल प्रिये तुम दीवाली का बोनस हो, मैं भूखों की हड़ताल प्रिये तुम हीरे जड़ी तश्तरी हो, मैं एल्युमिनियम का थाल प्रिये तुम चिकन सूप बिरयानी हो, मैं कंकड़ वाली दाल प्रिये
तुम हिरन चौकड़ी भरती हो, मैं हूं कछुए की चाल प्रिये तुम चंदन वन की लकड़ी हो, मैं हूं बबूल की छाल प्रिये मैं पके आम सा लटका हूं मत मारो मुझे गुलेल प्रिये मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नहीं है खेल प्रिये
मैं शनि देव जैसा कुरूप, तुम कोमल कंचन काया हो मैं तन से मन से कांशीराम, तुम महा चंचला माया हो तुम निर्मल पावन गंगा हो, मैं जलता हुआ पतंगा हूं तुम राज घाट का शांति मार्च, मैं हिन्दू-मुस्लिम दंगा हूं
मैं ढाबे के ढांचे जैसा, तुम पांच-सितारा होटल हो मैं महुए का देसी ठर्रा, तुम ‘रेड लेबल’ की बोतल हो तुम चित्रहार का मधुर गीत, मैं कृषि दर्शन की झाड़ी हूं तुम विश्व सुन्दरी सी कमाल, मैं तेलिया-छाप कबाड़ी हूं
तुम सोनी का मोबाइल हो, मैं टेलीफोन वाला चोगा तुम मछली मनसरोवर की, मैं हूं सागर तट का घोंघा दस मंजिल से गिर जाऊंगा, मत आगे मुझे धकेल प्रिये मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नहीं है खेल प्रिये
मुझको रेफ्री ही रहने दो, मत खेलो मुझसे खेल प्रिये मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नहीं है खेल प्रिये
मैं क्या कर रहा था जब सब जयकार कर रहे थे? मैं भी जयकार कर रहा था - डर रहा था जिस तरह सब डर रहे थे। मैं क्या कर रहा था जब सब कह रहे थे, 'अजीज मेरा दुश्मन है?'
मैं भी कह रहा था, 'अजीज मेरा दुश्मन है।' मैं क्या कर रहा था जब सब कह रहे थे, 'मुँह मत खोलो?' मैं भी कह रहा था, 'मुँह मत खोलो बोला जैसा सब बोलते हैं।' खत्म हो चुकी है जयकार, अजीज मारा जा चुका है, मुँह बंद हो चुके हैं।
हैरत में सब पूछ रहे हैं, यह कैसे हुआ? जिस तरह सब पूछ रहे हैं उसी तरह मैं भी यह कैसे हुआ?
ओए! उजड़ी रियासत लुटे सुल्तान अधमरी बुलबुल आधी जान ओए! उजड़ी रियासत लुटे सुल्तान अधमरी बुलबुल आधी जान आधी सदी की, आधी नदी के आधी सड़क पर पूरी जान आधी सदी की, आधी नदी के आधी सड़क पर पूरी जान
आधा आधा जोड़ के बनता पूरा एक फितुरा या आधे बुझे चिराग के तले पूरा कानपुरा आधा आधा जोड़ के बंटा पूरा एक फितुरा या आधे बुझे चिराग के तले पूरा कानपुरा भैया पुरा कानपुरा, भैया पुरा कानपुरा भैया पुरा कानपुर
हटिया खुली सराफा बंद झाड़े रहो कलेक्टर गंज बात बात पर फैंटम बनाना छोड़ बैठ के मारो दंड
अंग्रेज़न तो बिसर गए और गैया रोड पर पसर गई अनडू बसयी करते करते बची कुची सब कसर गयी
ओए कसर गई या भसड़ मची होए चाट के लाल धतूरा या आधे बुझे चिराग के तले पूरा कानपुरा भैया पुरा कानपुरा, भैया पुरा कानपुरा भैया पुरा कानपुरा
जेब पे पैबंद मिज़ा सिकंदर ढेर मदारी एक कलंदर है रुकी सी रेत घड़ी जादू की टूटी सी छड़ी
जेब पे पैबंद मिज़ा सिकंदर ढेर मदारी एक कलंदर है रुकी सी रेत घड़ी जादू की टूटी सी छड़ी ओ टूटी सी छड़ी
आगे देख पीछे चलता शहर ये पूरा के पूरा या आधे बुझे चिराग के तले पूरा कानपुरा आगे देख पीछे चलता शहर ये पूरा के पूरा या आधे बुझे चिराग के तले पूरा कानपुरा
पूरा पटना भैया पुरा राँची पुरा भैया हैं पुरा गोरखपुरा।
If You are One And Your teachings are one, Why did You engrave our infancy in the tablets of the Torah, And ornament our youth with the Gospels Only to erase all that in Your Final Book? Why did You draw us, the ones who acknowledge Your Oneness, Into disagreement? Why did You multiply in us When You are the One and Only?
Even here, you are growing. When August is approaching and you feel a little restless thinking about how this month might end and how this year might end and how you are supposed to start again, you are growing, you are growing, in grace courage strength.
And it is okay if it does not feel like it. It is okay if there are moments where you cannot see the way you have grown, because far beneath the surface the seeds have still been sown. The ground beneath your feet is still a bed for new beginnings.
So much is changing around you but you are changing, too.
You are so much more than the brokenness that you were certain would define you.
It has not been easy for you. You have worked so hard to be the positive one. You have given your best in areas of your life where the effort was not returned. And this has made it so hard for you to keep going, and there have been days where you were not sure if it was even possible. But after everything, here you are, just a little stronger, holding on a little longer, and you still found room for hope.
So take heart breathe deep you are still becoming who you were meant to be.
Let July be July. Let August be August. And let yourself
just be even in the uncertainty. You don’t have to fix everything. You don’t have solve everything. And you can still find peace and grow in the wild of changing things.
If aught can teach us aught, Affliction’s looks, Making us look into ourselves so near, Teach us to know ourselves beyond all books, Or all the learned schools that ever were.
This mistress lately plucked me by the ear, And many a golden lesson hath me taught; Hath made my senses quick, and reason clear, Reformed my will and rectified my thought.
So do the winds and thunders cleanse the air; So working lees settle and purge the wine; So lopped and pruned trees do flourish fair; So doth the fire the drossy gold refine.
Neither Minerva nor the learned Muse Nor rules of art, nor precepts of the wise, Could in my brain those beams of skill infuse, As but the glance of this dame’s angry eyes.
She within lists my ranging mind hath brought, That now beyond myself I list not go; Myself am centre of my circling thought, Only myself I study, learn, and know.
I know my body’s of so frail a kind As force without, fevers within, can kill; I know the heavenly nature of my mind, But ’tis corrupted both in wit and will;
I know my soul hath power to know all things, Yet is she blind and ignorant in all; I know I am one of nature’s little kings, Yet to the least and vilest things am thrall.
I know my life’s a pain and but a span, I know my sense is mocked with everything; And to conclude, I know myself a man, Which is a proud, and yet a wretched thing.
The art of losing isn’t hard to master; so many things seem filled with the intent to be lost that their loss is no disaster.
Lose something every day. Accept the fluster of lost door keys, the hour badly spent. The art of losing isn’t hard to master.
Then practice losing farther, losing faster: places, and names, and where it was you meant to travel. None of these will bring disaster.
I lost my mother’s watch. And look! my last, or next-to-last, of three loved houses went. The art of losing isn’t hard to master.
I lost two cities, lovely ones. And, vaster, some realms I owned, two rivers, a continent. I miss them, but it wasn’t a disaster.
—Even losing you (the joking voice, a gesture I love) I shan’t have lied. It’s evident the art of losing’s not too hard to master though it may look like (Write it!) like disaster.